गोण्डा। बुधवार को महेश गुप्ता जनसंपर्क अधिकारी पूर्वाेत्तर रेलवे, ने जानकारी दी है कि यात्री सुविधा के उन्नयन एवं परिचालनिक यातायात सुगमता तथा आधारभूत ढाचें के विस्तार के दृष्टिगत गोण्डा-बुढ़वल रेलखण्ड के गोण्डा-गोण्डा कचहरी स्टेशनों के मध्य नई विद्युतीकृत तीसरी रेल लाइन के कमिशनिंग का कार्य किया जा रहा है। जिसके परिप्रेक्ष्य में दिनांक 9 जुलाई, 2026 को पूर्वाेत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर संजय सिंघल द्वारा 25 केवी ए.सी, सिंगल फेस, ओएचई विद्युतीकृत नई लाइन का निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल किया जायेगा।
सभी क्षेत्रीय जनता एवं विशेषकर गोण्डा-गोण्डा कचहरी स्टेशनों के मध्य नई रेलवे लाइन के कमिशनिंग के दौरान समीपवर्ती इलाकों में रहने वाले निवासियों को सचेत किया जाता है कि निरीक्षण के दौरान वह रेलवे लाइन पर सतर्कता बरतें तथा अपने मवेशियों को रेलवे लाइन के आस पास खुले में न छोड़ें।

