गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-एआरटीओ प्रशासन के अभियान में संयुक्त टीम द्वारा तीन स्कूल वाहन जब्त

 


-नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूल वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

-बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा स्वीकार-एआरटीओ

गोण्डा । जनपद के थाना खोडारे क्षेत्र में एआरटीओ प्रशासन के नेतृत्व में परिवहन विभाग एवं संयुक्त प्रवर्तन टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा मानकों एवं परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल तीन स्कूल वाहनों को जब्त कर लिया गया। इसके अतिरिक्त जांच में दो अनफिट (अयोग्य) स्कूल वाहन, एक ऐसा स्कूल वाहन जिसका परमिट समाप्त हो चुका था तथा एक बिना पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) के संचालित स्कूल वाहन भी पकड़ा गया।

विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

जांच के दौरान अधिकारियों ने स्कूल वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, पंजीकरण, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों का गहन परीक्षण किया। जिन वाहनों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा प्रत्येक स्कूल संचालक का दायित्व है कि वह निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित एवं वैध दस्तावेजों वाले वाहनों का ही संचालन कराए।

नियमों का उल्लंघन करने वालों वाहनों को नहीं मिलेगी कोई राहत

एआरटीओ प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि परिवहन नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूल वाहनों एवं संबंधित प्रबंधन के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। बिना फिटनेस, बिना वैध परमिट, बिना पंजीकरण अथवा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के स्कूल वाहन संचालित करना कानून का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदारता नहीं बरती जाएगी।  सभी विद्यालयों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों के सभी दस्तावेज समय से अद्यतन रखें और सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन करें।

परिवहन विभाग का अभियान रहेगा लगातार जारी

परिवहन विभाग ने बताया कि जनपद में स्कूल वाहनों के विरुद्ध यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना है। विभाग ने स्कूल प्रबंधकों, वाहन स्वामियों एवं चालकों से नियमों का पालन करने तथा सभी वैधानिक औपचारिकताओं को समय पर पूरा करने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षित परिवहन व्यवस्था ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

”go"