गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा “वामा वेलनेस कैम्प” का आयोजन

 


गोण्डा । पुलिस अधीक्षक  विनीत जायसवाल के निर्देशन में पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए रविवार को वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल, टाटा 1एमजी व आयुष विभाग उ0प्र0 एव स्थानीय चिकित्सा संस्थानों के संयुक्त तत्वावधान में रिजर्व पुलिस लाइन, गोण्डा परिसर में प्रातः 8:00 बजे से 13ः00 बजे तक “वामा वेलनेस कैम्प” का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों एवं उनके आश्रित परिवारजनों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं आवश्यक जांच सुविधाएं सुलभ एवं रियायती दरों पर उपलब्ध कराना रहा, जिससे वे अपने व्यस्त कार्यदायित्वों के बीच भी स्वास्थ्य के प्रति सजग रह सकें। कैम्प के दौरान आए विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं प्रशिक्षित पैरामेडिकल टीम द्वारा प्रतिभागियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। डायटीशियन द्वारा संतुलित आहार, वजन नियंत्रण, ड्यूटी के दौरान उचित खान-पान एवं जीवनशैली संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा हड्डी एवं मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं, कमर/गर्दन दर्द, लंबे समय तक ड्यूटी के कारण होने वाली शारीरिक परेशानियों के निवारण हेतु आवश्यक व्यायाम एवं सावधानियों की जानकारी दी गई। ऑप्टोमेट्रिस्ट द्वारा नेत्र परीक्षण कर जरूरतमंदों को उचित परामर्श प्रदान किया गया, वहीं नर्सिंग स्टाफ द्वारा सभी जांच प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया। इसके अतिरिक्त महिला चिकित्सक द्वारा उपस्थित पुलिस परिवारजनों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता वार्ता आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, नियमित जांच, एनीमिया की रोकथाम, जीवनशैली जनित बीमारियों से बचाव तथा मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विशेष बल दिया गया। शिविर में रक्तचाप एवं ब्लड शुगर की जांच के साथ-साथ विभिन्न पैथोलॉजी जांचें- जैसे शुगर प्रोफाइल, कोलेस्ट्रॉल, क्रिएटिनिन, हीमोग्लोबिन, थायरॉइड प्रोफाइल आदि निर्धारित रियायती दरों पर उपलब्ध कराई गईं, जिससे अधिक से अधिक पुलिस कर्मी एवं उनके परिजन लाभान्वित हो सकें। उक्त वेलनेस कैम्प में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित हुए तथा उत्साहपूर्वक स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। प्रतिभागियों द्वारा इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया गया। इस प्रकार के आयोजनों से पुलिस परिवार को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं सुलभ होने के साथ-साथ नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है, जो बेहतर कार्यक्षमता एवं स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है। जनपदीय पुलिस द्वारा भविष्य में भी पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों के कल्याण हेतु इस प्रकार के स्वास्थ्य, परामर्श एवं जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित कराए जाने के प्रयास किए जाते रहेंगे।

      इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

”go"