गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-गोण्डा सासंद ने ग्रामीणों को दिया सौगात रास्ता होगा सुगम

 


-भाजपा जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर किया शुभारंभ

गोण्डा । सोच ईमानदार, काम शानदार की तर्ज पर इमरती बिसेन के गोसाई पुरवा ग्रामसभा में सड़क निर्माण के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर कार्य का शुभारंभ किया। जिससे ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी। गत बुधवार को लोकसभा क्षेत्र गोण्डा के बहराईच रोड से गोसाईपुरवा व महादेवा भट्ठा तक 62.10 लाख रुपए की लागत से 0.930 मीटर सड़क का नवनिर्माण कार्य का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी के द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा की बहराईच रोड से गोसाईपुरवा व महादेवा भट्ठा तक का कच्चा रास्ता था जिसका प्रस्ताव सासंद गोण्डा द्वारा शासन को भेजा गया था जिस पर शासन से मंजूरी मिली है। उन्होने केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह का आभार जताते हुए कहा कि इस क्षेत्र की जनता वर्षों से कच्चे मार्ग का दंश झेल रही थी। लेकिन केंद्रीय राज्य मंत्री के प्रयास ने क्षेत्र की जनता को एक सुनहरा अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें जनता का पैसा लूट उसे उसकी हालत पर छोड़ देती थी। आज डबल इंजन की सरकार सबका साथ,सबका विकास के नारों के साथ आगे बढ़ रही है। आने वाले 2027 के चुनाव में भाजपा एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ योगी की सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होने कहा भारतीय जनता पार्टी एक परिवार की तरह है जो सबको साथ लेकर चलती है। 2014 के बाद से आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रुप में स्थापित है। पार्टी लोगों को रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर केंद्रित राज्य मंत्री के प्रतिनिधि राजेश सिंह,रमाशंकर मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ,अनिल कुमार सिंह उर्फ छोटे पप्पू, योगेंद्र वर्मा, अभिषेक तिवारी, नीरज मौर्य, बिनय सिंह, अमरनाथ सिंह, वैभव सिंह, सतीश भारती, संजय सिंह, भीम सिंह, समेत तमाम भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

”go"