गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-साहस एवं तत्परता से सरयू नहर में डूब रहे युवक की जान बचाने वाले हेड कांस्टेबल को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

 


फोटो सहित- हेड कांस्टेबल पवन यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल।

गोण्डा। दिनांक 8.7.2026 को थाना धानेपुर क्षेत्रान्तर्गत सरयू नहर, अलावल देवरिया में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना धानेपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस द्वारा देखा गया कि एक अज्ञात युवक सरयू नहर के तेज बहाव में बह रहा था तथा डूबता-उतराता हुआ सहायता के लिए पुकार रहा था। युवक का जीवन गंभीर संकट में था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना धानेपुर पर तैनात हेड कांस्टेबल पवन यादव द्वारा अदम्य साहस, सूझबूझ एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना सरयू नहर के तेज बहाव में छलांग लगा दी। अत्यधिक जोखिम एवं कठिन प्रयास के बाद हेड कांस्टेबल पवन यादव बहते हुए युवक तक पहुंचकर युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई। बाद में युवक की पहचान राकेश कुमार पुत्र स्व० नानबाबू, निवासी मोहल्ला खलबा, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा के रूप में हुई। सूचना पर उसके चाचा बाबूलाल को मौके पर बुलाया गया। आवश्यक पूछताछ एवं विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत युवक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।

        ''उक्त सराहनीय एवं साहसिक कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा हेड कांस्टेबल पवन यादव को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।''

        पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि हेड कांस्टेबल पवन यादव द्वारा अपनी जान की परवाह किए बिना मानव जीवन की रक्षा हेतु प्रदर्शित साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं त्वरित निर्णय क्षमता अत्यंत सराहनीय है। तथा यह पुलिस बल के लिए अनुकरणीय एवं प्रशंसनीय उदाहरण है।

”go"