गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-जनपद में परिवहन विभाग एवं ट्रैफिक पुलिस ने की अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई

 


-यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई, 100 वाहनों का किया गया चालान

  परिवहन विभाग एवं ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम।

गोण्डा । जनपद में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनपद में परिवहन विभाग एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा एआरटीओ (प्रशासन) के नेतृत्व में संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा। अभियान के दौरान विभिन्न प्रमुख चौराहों, व्यस्त मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग की गई।

          संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन संचालन करने, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के अभाव, बिना वैध बीमा, नशे की हालत में वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी दायित्व ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। इसलिए नियमों की अनदेखी करने वालों के प्रति भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

         इस प्रवर्तन अभियान के दौरान कुल 100 वाहनों का चालान किया गया। इसके अतिरिक्त गंभीर अनियमितताएँ पाए जाने पर दोपहिया वाहनों सहित कुल 15 वाहनों को सीज किया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को आवश्यक दस्तावेज साथ रखने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा शराब या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के बाद वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई। अधिकारियों ने बताया कि नियमों का पालन करने से न केवल स्वयं का जीवन सुरक्षित रहता है, बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है।

         एआरटीओ (प्रशासन) ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था स्थापित करने के लिए इस प्रकार के संयुक्त अभियान आगे भी नियमित रूप से संचालित किए जाएंगे। 

उन्होंने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें, सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखें तथा वाहन चलाते समय सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें। परिवहन विभाग एवं ट्रैफिक पुलिस का यह संयुक्त प्रयास केवल दंडात्मक कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है। प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि जनसहयोग और नियमों के प्रति जागरूकता से सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकेगी तथा जनपद में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

”go"