गोण्डा। थाना धानेपुर के ग्राम खलिया त्रिभुवननगर ग्रन्ट थाना धानेपुर-गोण्डा के रहने वाले लवकुश जायसवाल ने तहरीर दी कि बीते 7 जुलाई को समय करीब 10.00 बजे रात में घर से खाना खा कर अपने माँ पति राजी व मेरे चाचा सीता राम जायसवाल साथ में पैदल शुक्लागंज दुकान पर सोने जा रहा था कि शुकुलागंज से जा रहा मोटर साइकिल नं0 यूपी 43 एएच 5728 के चालक अनिल कुमार मौर्या पुत्र कृपा राम मौर्या ग्राम पश्चिम पुरवा रेतवागाड़ा थाना धानेपुर- गोण्डा शुकुलागंज के तरफ से तेज गति से लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए आकर टक्कर मार दिया जिससे मेरी माँ व चाचा को चोटे आयी और दवा इलाज हेतु प्राइवेट नर्सिंग होम गोण्डा ले गए जहां माँ का हालत ज्यादा खराब थी और दवा इलाज के दौरान माँ राज पति उम्र करीब 65 वर्ष की मृत्यु हो गयी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना धानेपुर पुलिस द्वारा बाइक चालक अनिल कुमार मौर्या के खिलाफ बीएनएस, 2023 की धारा 281, 106(1), 125(a) व 125(b) के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

