गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-थाना धानेपुर पुलिस ने जानलेवा हमला करने के 2 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 


गोण्डा। थाना धानेपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 254/2026 धारा 109(1), 191(2), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस से सम्बन्धित 2 आरोपी अभियुक्तों-1. ओमप्रकाश मिश्रा उर्फ छोटू मिश्रा पुत्र शत्रुहन निवासी सोमरही चौराहा थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा, 2. राहुल ओझा पुत्र अरून कुमार ओझा निवासी बैरागीजोत नरसिंह डिह थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को रेहरा तिराहा बस स्टैण्ड बाबागंज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 

        मिली जानकारी के मुताबिक वादी वृजमोहन पुत्र रामलोचन ग्राम नैपुरिया थाना धानेपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना धानेपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 8.7.2026 को उनका भाई अमित कुमार व सुनील पासवालन पुत्र मायाराम किसी काम से उतरौला मोटरसाइकिल से जा रहे थे कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षीगण एक राय होकर उनके भाई के मोटरसाइकिल रोकर मारने पीटने लगे तथा कट्टे से फायर कर उनके भाई को घायल कर दिये । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना धानेपुर पर मु0अ0सं0 254/2026 धारा 109(1), 191(2), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस  बनाम अजय ओझा आदि 6 नफर अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। 

आज शुक्रवार को थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान घटना में संलिप्त 2 आरोपी अभियुक्त- 1. ओमप्रकाश मिश्रा उर्फ छोटू मिश्रा पुत्र शत्रुहन निवासी सोमरही चौराहा थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा, 2. राहुल ओझा पुत्र अरून कुमार ओझा निवासी बैरागीजोत नरसिंह डिह थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को रेहरा तिराहा बस स्टैण्ड बाबागंज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

”go"