गोण्डा। थाना कोतवाली तरबगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 183/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 351(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 1 वांछित अभियुक्त - प्रमोद कुमार सिंह पुत्र रामसुन्दर निवासी भिखारीपुर कला थाना तरबगंज जनपद गोण्डा को तरबगंज कस्बे में स्थित एक चाय की दुकान से गिरफ्तार कर लिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली तरबगंज क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली एक महिला द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि उसका लड़का मन्द बुद्धि का है दिनांक 7.3.2026 को विपक्षीगण द्वारा छल कर डराकर वादिनी के लड़के की सम्पूर्ण अंश भूमि अपने नाम दान करा लिया । जिसकी जानकारी होने पर लड़के द्वारा विपक्षीगण से पूछने पर उसे जाने से मारने की धमकी दी गयी। वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली तरबगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 6.7.2026 को थाना कोतवाली तरबगंज पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए 1 वांछित अभियुक्त- प्रमोद कुमार सिंह पुत्र रामसुन्दर निवासी भिखारीपुर कला थाना तरबगंज जनपद गोण्डा को तरबगंज कस्बे में स्थित चाय की दुकान से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

