गोण्डा। धानेपुर थाना क्षेत्र के रुद्रगढ़ नोसी निवासी बरकतउल्ला पुत्र हफीजुल्ला ने धानेपुर पुलिस को लिखित सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री अफसर जहां उर्फ रुकैया सोमवार को घर के एक कमरे में गई थी। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को चिंता हुई। जब उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो वह अंदर से बंद था। दरवाजा खोलने पर किशोरी का शव छत में लगे लोहे के सहारे फंदे से लटका मिला। परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

