गोण्डा । कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालेमऊ में दबंगों की दबंगई थमने का नाम नहीं ले रही। आरोप है कि 3 दिन पहले घर में घुसकर एक व्यक्ति का सिर फोड़ दिया गया, महिला की देवरानी को पीटा गया, और अब पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है। सबसे बड़ा सवाल ये कि घटना के 72 घंटे बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।
पीड़ित महिला जमीकुलनिशां पत्नी मजीद निवासिनी ग्राम लालेमऊ थाना कर्नलगंज ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक गोण्डा को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
तहरीर के अनुसार 1 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे गांव के ही इरफान, सलमान पुत्रगण मुहैयददीन और बल्ले पुत्र रुस्तम एकराय होकर आए। आरोप है कि पहले लाठी-डंडों से पति मजीद को पीटा, फिर ईंट से सिर पर वार कर सिर फोड़ दिया। इसके बाद मजीद को घर में बंद कर दोबारा मारपीट की गई। बीच-बचाव करने आई देवरानी को भी चोटें आईं। महिला का आरोप है कि घटना की सूचना कर्नलगंज थाने पर दी गई, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। आरोपी लगातार जान से मार डालने की धमकी दे रहे हैं। दबंगों के हौसले बुलंद हैं। और वह खुलेआम घूम रहे हैं।
पीड़िता ने एसपी से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए, वरना उसकी और उसके पति की जान को खतरा है।

