गोण्डा । रविवार को जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र में पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल के निर्देशन में परामर्शदाताओं द्वारा बिछुडे जोड़ो की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया तथा 3 जोड़ो को समझा बुझाकर सुखी जीवन जीने हेतु राजी कर लिया गया। इस दौरान परिवार परामर्श केन्द्र में महिला थाना प्रभारी अनीता यादव, गंगाधार शुक्ल, शशि कुमार भारती, यशोदा नन्दन त्रिपाठी, राजमंगल मौर्य, उप निरीक्षक बृजेश चौबे, महिला आरक्षी अनुप्रिय सिंह आदि उपस्थित रही।

