गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-डीआईजी की दहलीज पर मिली सुनवाई, थाने की अनदेखी पर उठे सवाल

 


गोण्डा। जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। पीड़ितों का आरोप है कि थाने में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि एक पुलिसकर्मी ने उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें ही फटकार दिया। आखिरकार पीड़ितों को न्याय के लिए डीआईजी कार्यालय की शरण लेनी पड़ी, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

       देवरदा ईसरी पुरवा निवासी पीड़ित पिंटू के अनुसार, 2 जुलाई की रात करीब 10 बजे वह अपने चाचा अर्जुन के साथ शादी का सामान खरीदकर लौट रहे थे। रास्ते में चारपहिया वाहन के पास खड़े कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद दोनों के साथ मारपीट की गई तथा उनकी मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए।

        पीड़ित का कहना है कि घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पर दी गई। पुलिस ने उन्हें अगले दिन थाने बुलाया, लेकिन घंटों बैठाए रखने के बावजूद न तो मुकदमा दर्ज किया गया और न ही कोई प्रभावी कार्रवाई हुई। घटना के तीसरे दिन पीड़ितों ने डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद तरबगंज पुलिस ने देवरदा गांव के चिल्दहा निवासी राहुल पांडेय, अमित, ललित तिवारी और रमापति के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ तथा एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

        यह मामला एक बार फिर इस सवाल को खड़ा करता है कि जब थाने में फरियाद अनसुनी रह जाए और पीड़ितों को कार्रवाई के लिए सीधे वरिष्ठ अधिकारियों की चौखट पर जाना पड़े, तो स्थानीय पुलिस की जवाबदेही पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है।

”go"