गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-गोण्डा के इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज



गोण्डा । उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले के ख्याति प्राप्त इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया ने अपनी अद्भुत जादू कला के दम पर देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने से जिले सहित पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है।

     जादूगर मिस्टर इंडिया अब तक 35,000 से अधिक जादुई प्रस्तुतियां दे चुके हैं। उन्होंने वियतनाम, तुर्की, श्रीलंका, दुबई, अमेरिका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल, मॉरीशस सहित कई देशों में अपनी कला का प्रदर्शन कर भारतीय जादू को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। अपनी अनूठी शैली और शानदार प्रस्तुतियों के कारण उन्होंने विश्वभर में अलग पहचान बनाई है।

    वर्तमान में जादूगर मिस्टर इंडिया आईबीएम न्यूयॉर्क, अमेरिका में ज्यूरी बोर्ड सदस्य एवं अंतरराष्ट्रीय महासचिव के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। यह उपलब्धि न केवल गोण्डा जिले बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है।

     जादूगर मिस्टर इंडिया की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा, समर्पण और निरंतर मेहनत के बल पर विश्व स्तर पर भी नई ऊँचाइयाँ हासिल की जा सकती हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभचिंतकों, कला प्रेमियों और जिलेवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

”go"