गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-माधवपुर चकत्ता के तालाब में मिली 17 साल की सुधा की लाश, गुरूवार सुबह से थी लापता



-चकत्ता गांव में मछली पालन वाले तालाब में तैरता मिला शव., फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।

गोण्डा । नगर कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर चकत्ता गांव में गुरूवार को सनसनी फैल गई। गांव के बाहर मछली पालन के लिए बने तालाब में 17 वर्षीय किशोरी सुधा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तैरता मिला। सुबह 8 बजे तक घर पर दिखी सुधा के अचानक गायब होने और फिर लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

सुबह घर से निकली, तालाब में मिली लाश

परिजनों ने बताया कि सुधा गुरूवार सुबह 8 बजे तक घर पर थी। इसके बाद अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद गांव के पास मछली पालन वाले तालाब में उसका शव तैरता दिखा। सूचना पर गांव में भीड़ जुट गई और कोहराम मच गया।

फॉरेंसिक टीम ने खंगाला घटनास्थल

सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तालाब के आसपास बारीकी से जांच की और साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मां-बाप बेसुध, गांव में पसरा मातम

17 साल की बेटी की असमय मौत से परिवार टूट गया है। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। चकत्ता गांव में मातम का माहौल है। हर कोई इस घटना से स्तब्ध है।

      परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुधा सुबह शौच के लिए घर से निकली थी। हालांकि, घर में शौचालय होने के कारण पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।

परिवार में पसरा मातम,परिजनों ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की उठाई मांग

किशोरी की संदिग्ध मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि- "मृत्यु के सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होंगे। मामले की हर एंगल से गहनता से जांच की जा रही है।" पुलिस मृतका के हत्या, आत्महत्या और हादसा तीनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

सुधा की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार सुबह 8 बजे के बाद क्या हुआ था? वह तालाब तक कैसे पहुंची? अब सबकी निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी हैं।

”go"