गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-विश्वस्तरीय वर्टिगो डायग्नोस्टिक मशीन का हुआ शुभारंभ

 


गोण्डा। मंगलवार को शहर के आई टी आईं रोड पर स्थित आर एन पांडेय प्राइवेट हॉस्पिटल लिमिटेड  में आज विश्वस्तरीय स्वास्थ्य तकनीक प्रदान करने वाली (चक्कर आने की जाँच एवं निदान मशीन) का शुभारम्भ किया गया। इस मशीन में अब वर्टिगो (चक्कर आने) जैसी जटिल समस्या से पीड़ित मरीजों को उन्नत जाँच एवं उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगी।

     इस अत्याधुनिक मशीन का उद्धघाटन अस्पताल के संचालक डॉ राजेश पाण्डेय  के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तकनीक के माध्यम से अब वर्टिगो से संबंधित मरीजों का सटीक परीक्षण एवं बेहतर उपचार गोंडा में ही संभव होगा, जिससे मरीजों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

       इस अवसर पर इंद्र प्रताप शर्मा डिप्टी जनरल मैनेजर रत्नेश यादव मैनेजर अस्पताल के चंद्र मोहन मिश्रा विशाल शुक्ला, संदीप तिवारी,सत्यवचन शुक्ला, नूरुल हसन संजय शुक्ला सहित अस्पताल के चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

”go"