गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-लखनीपुर में शटरिंग खोलते समय छज्जा और दीवार गिरी, मजदूर बजरंगी की दर्दनाक मौत

 


धानेपुर-गोण्डा। थाना धानेपुर क्षेत्र के ग्राम लखनीपुर में बुधवार को शटरिंग खोलने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

         मृतक के पिता नकछेद ने बताया कि उनका पुत्र बजरंगी गांव के ही संजय के यहां शटरिंग का कार्य करता था। बुधवार को वह ननकून तेली के मकान पर बने छज्जे की शटरिंग खोल रहा था। इसी दौरान अचानक छज्जा और उससे जुड़ी दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे की चपेट में आने से बजरंगी गंभीर रूप से दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

      हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक बजरंगी अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार का मुख्य कमाऊ सदस्य था। वह अपने पीछे पत्नी शिवानी, पुत्र रितेश (10 वर्ष) तथा तीन बेटियां अचला (9 वर्ष), कजला (7 वर्ष) और रिद्धि (5 वर्ष) को छोड़ गया है। परिवार के सामने अब आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

       घटना की सूचना मिलने पर थाना धानेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

”go"