गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-'सूचना प्रवाह' यूट्यूब चैनल के प्रचार-प्रसार की मुहिम शुरू




-जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रामाणिक जानकारी देगा 'सूचना प्रवाह' यूट्यूब चैनल*

-'सूचना प्रवाह' को करें सब्सक्राइब, सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों से रहें अपडेट

गोण्डा । उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं विकास कार्यों की प्रामाणिक जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने अपना आधिकारिक यूट्यूब चैनल "सूचना प्रवाह" के लांच कर दिया है।

      इस चैनल के माध्यम से प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं का नियमित प्रसारण किया जा रहा है। अपर जिला सूचना अधिकारी अनिल कुमार ने सभी आमजन से अपील की है कि वे सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल "सूचना प्रवाह" को सब्सक्राइब करें तथा अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाएं, ताकि सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रामाणिक जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

”go"