गोण्डा। शहर के रानी बाजार स्थित रामजानकी धर्मशाला में आयोजित योग शिविर में उपस्थित योग साधकों ने सामूहिक रूप से एक साथ योगाभ्यास किया।योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी के मार्गदर्शन में साधकों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास किया।योगाचार्य ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
इस अवसर पर योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया कि नियमित योग करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने पर भी जोर दिया। शिविर में शामिल लोगों ने योग से जुड़े कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी सुझाव और स्वस्थ रहने के तरीके सीखे।
शिविर में उपस्थित योग साधकों ने कहा कि सामूहिक योग अभ्यास से सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ और इससे लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा मिली। कार्यक्रम का समापन सभी के स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना के साथ किया गया।
शिविर में अमित गर्ग,मोनू अग्रवाल, मुकेश, अरिहंत, राजेश,अनमोल,ऋषभ,रचना, मीनू,नीतू, रोशनी, रुचि, मानसी, साधना, अन्नू, राशि, नीलम, तेजस सहित अन्य ज़न मौजूद रहे I

