गोण्डा । अवधी संस्कृति एवं लोककलाओं के विकास में योगदान के लिए ‘वाग्धारा नवरत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया है। मुंबई में शनिवार को उन्हें यह सम्मान तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल के हाथों प्रदान किया गया।
शिवपूजन शुक्ल तरबगंज तहसील के जमथा गांव के निवासी है। उन्होंने आकाशवाणी दूरदर्शन से अवधी लोकगीत एवं भजन गायक के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है। वह अवधी ग्राम्य गीत एवं प्रायः लुप्त होते जा रहे पारंपरिक संस्कार गीतों व लोकनाट्य नौटंकी का प्रशिक्षण देने के लिए निःशुल्क कार्यशालाएं भी चलाते हैं। महाकुंभ प्रयागराज, सीतापुर, लखनऊ सहित अनेक शहरों में कार्यशालाएं आयोजित कर चुके हैं। जिनमें बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। अवधी लोकगीतों के प्रचार-प्रसार के लिए वह मारीशस, इंडोनेशिया, जकार्ता, बाली और नेपाल आदि देशों की यात्राएं कर चुके हैं। उन्हें ‘चरनवाँ कै धूर’ पुस्तक के लिए उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर से मलिक मोहम्मद जायसी सम्मान प्राप्त हो चुका है।

