गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-योग भगाए रोग- राम जानकी धर्मशाला में नियमित योगाभ्यास से निरोगी जीवन की ओर बढ़ते कदम

 


गोण्डा। नगर स्थित राम जानकी धर्मशाला में नियमित रूप से संचालित योग कक्षा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में योग साधक उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी के कुशल मार्गदर्शन में साधकों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान, सूक्ष्म व्यायाम एवं सूर्य नमस्कार का विधिवत अभ्यास कराया जा रहा है।

       योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवनशैली है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत, एकाग्रता में वृद्धि तथा तनाव से मुक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

      योग सत्र में उपस्थित योग साधकों ने बताया कि नियमित अभ्यास से उनके स्वास्थ्य, ऊर्जा, लचीलापन तथा मानसिक संतुलन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। प्रतिदिन बढ़ती सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि समाज में योग के प्रति जागरूकता और विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

       राम जानकी धर्मशाला में संचालित यह नियमित योग कक्षा स्वास्थ्य जागरूकता, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल सिद्ध हो रही है।

        शिविर में अमित गर्ग, मोनू अग्रवाल,मुकेश,राजेश,अरिहंत,दीपक,अनमोल,ऋषभ,रचना,मीनू,,नीतू,नीलम, रोशनी,अन्नू, रुचि,मानसी,साधना, सपना,पूनम,तेजस सहित अन्य ज़न उपस्थित रहे।

”go"