गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत पुलिस ने कॉलेज और गांव में चलाया जागरूकता अभियान, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

 



गोण्डा। महिलाओं और बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने और उनकी सुरक्षा-सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत शनिवार को थाना छपिया की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम ने व्यापक  जागरूकता अभियान चलाया ।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी मनकापुर और थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार के नेतृत्व में टीम द्वारा बाबू दुर्गा प्रसाद मिश्र पीजी कॉलेज बहिराडीहा व ग्राम शेखापुर में बालिकाओं से संवाद किया गया। बालिकाओं को मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्य के बारे में बताया गया। महिलाओं के खिलाफ छेड़छाड़, शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, एसिड अटैक जैसी घटनाओं की रोकथाम पर जोर दिया गया। विद्यालय न जाने वाले बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें बच्चों का प्रवेश विद्यालय में कराने के लिए प्रेरित किया गया।

        प्रत्येक थाने पर स्थापित किए जा रहे "मिशन शक्ति केंद्र" के बारे में जानकारी दी गई, जहां महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

”go"