गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-कच्ची सड़क से ग्रामीण परेशान, जिलाधिकारी से पक्की सड़क निर्माण की लगाई गुहार



तरबगंझ  -गोण्डा । तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत धौरहरा गोपालपुर के मजरा चमरौली निवासी एक ग्रामीण ने जिलाधिकारी गोंडा को प्रार्थना पत्र देकर गांव की कच्ची सड़क को पक्का कराने की मांग की है।

       प्रार्थना पत्र में गांव निवासी राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि उनके गांव तक जाने के लिए अभी भी कच्ची सड़क है। बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ और जलभराव होने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। इससे ग्रामीणों, किसानों, स्कूली बच्चों तथा मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

      उन्होंने कहा कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण विशेषकर वर्षा ऋतु में गांव तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।

         ग्रामीण ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जनहित को देखते हुए उक्त कच्ची सड़क का शीघ्र पक्कीकरण कराया जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में राहत मिल सके।

”go"