गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-दोना-पत्तल मेकिंग मशीन के चयन हेतु साक्षात्कार 15 जुलाई को

 


गोण्डा । उत्तर प्रदेश खादी तथाv ग्रामोद्योग बोर्ड की टूल्स किट्स वितरण योजना के अंतर्गत दोना-पत्तल मेकिंग मशीन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए साक्षात्कार 15 जुलाई (बुधवार) को प्रातः 11 बजे जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 122 राजा मोहल्ला, उत्तरौला रोड, निकट महाराजगंज पुलिस चौकी, गोण्डा में आयोजित होगा।

        जिला ग्रामोद्योग अधिकारी महेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि ऑनलाइन नामांकन कर चुके सभी अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित हों। अभ्यर्थियों को राशन कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता संबंधी प्रमाणपत्र, पासपोर्ट आकार के फोटो, निवास प्रमाण पत्र तथा जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) साथ लाना अनिवार्य होगा।

        उन्होंने बताया कि निर्धारित समय पर उपस्थित न होने अथवा साक्षात्कार में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। सभी पात्र अभ्यर्थियों का चयन मुख्यालय द्वारा गठित चयन समिति के माध्यम से किया जाएगा।

       जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने सभी ऑनलाइन पंजीकृत अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर समय से उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करें।

”go"