गोण्डा।भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ भाजपा प्रणित के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के जन्मदिवस 15 जुलाई 2026 के अवसर पर पूरे देश में स्वैच्छिक रक्तदान एवं वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया जाएगा। इस अभियान को लेकर लोकसभा अध्यक्ष द्वारा प्रेषित शुभकामना-पत्र मिलने से संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और सेवा-भाव का संचार हुआ है। महासंघ के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहू के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जनपदों में बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक ने कहा कि "स्वैच्छिक रक्तदान मानवता के प्रति हमारी सर्वोच्च सेवा का प्रतीक है, जबकि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारा संकल्प है कि यह अभियान सेवा, संवेदना और पर्यावरण संरक्षण का राष्ट्रीय जनआंदोलन बने। प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहू ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष का शुभकामना-पत्र प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा और दायित्वबोध का संदेश है। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण के साथ इस अभियान को सफल बनाएंगे और इसे समाजहित व राष्ट्रहित की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। संगठन ने प्रदेश के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन से 15 जुलाई 2026 को इस जनहितैषी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।

