गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-पुलिस की अनोखी पहल, एसपी के निर्देश पर 153 वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंचकर सुनी समस्याएं, मौके पर किया समाधान

 


गोण्डा । वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए गोंडा पुलिस ने एक अनोखी पहल की है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर जिले भर में "सीनियर सिटीजन संपर्क अभियान चलाकर 153 वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर उनकी समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही समाधान किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों को घर बैठे सुरक्षा का एहसास दिलाना और उनकी छोटी-बड़ी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है। एसपी के आदेश पर जिले के सभी थानों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र में रहने वाले 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के घर संपर्क किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बुजुर्गों का कुशलक्षेम पूछा, उनकी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया। अभियान के तहत कुल 153 वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर संवाद किया गया। कई बुजुर्गों की समस्याएं जैसे स्वास्थ्य, पेंशन, घर की सुरक्षा और अकेलेपन से जुड़ी शिकायतें मौके पर ही संबंधित विभागों से समन्वय कर हल की गईं। पुलिस की इस पहल से क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा घर आकर हालचाल पूछना और सम्मान देना उनके लिए गर्व की बात है। बुजुर्गों ने पुलिस अधीक्षक  विनीत जायसवाल के इस कदम की सराहना की। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की धरोहर हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमित रूप से बुजुर्गों से संपर्क कर उनकी मदद की जाएगी।

”go"