गोण्डा। थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा अभियुक्त बृजेश पाण्डेय पुत्र महावीर प्रसाद पाण्डेय निवासी भवनियापुर पारासराय थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा को उसके घर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 अदद अवैध तमंचा 315 बोर बरामद किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक कालर अवनीश त्रिपाठी पुत्र राज प्रकाश त्रिपाठी निवासी सिसवा झिलाही थाना मनकापुर जनपद गोण्डा द्वारा दिनांक 9.7.2026 को यू0पी0 112 पर सूचना दिया कि थाना इटियाथोक क्षेत्रान्तर्गत उसकी बहन को उसका पति बृजेश पाण्डेय मार पीट रहा है, हाथ में कट्टा लिया है जिसके कारण उसकी बहन बचने के लिए गन्ने के खेत में छिप गयी है। उक्त सूचना पर पीआरबी नम्बर 5642 पर नियुक्त हेड कांस्टेबल रोशन प्रसाद व चालक निराले पाण्डेय द्वारा मौके पर पहुच कर आरोपी बृजेश पाण्डेय पुत्र महावीर प्रसाद पाण्डेय निवासी भवनियापुर पारासराय थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा को उसके घर से गिरफ्तार उसके कब्जे से 1 अदद अवैध तमंचा 315 बोर बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

