गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-पितृ विसर्जन के मौके पर सरयू घाट पर करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान दान कर पितरों को नमन करते हुए विसर्जित किया

karate-hue-visarjit-kiya

 कर्नलगंज-गोण्डा। पितृ विसर्जन के मौके पर करनैलगंज के सरयू घाट पर करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान दान कर पितरों को नमन करते हुए विसर्जित किया। रविवार को सरयू घाट पर सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा होने लगा। गांव देहात से लोग ट्रैक्टर ट्राली, ऑटो, साइकिल, मोटरसाइकिल से सरयू घाट पहुंचने लगे और भोर से ही सरयू घाट पर स्नान का दौर शुरू हो गया। करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान किया और अपने पितरों को नमन करते हुए पूजन अर्चन व दान किया। यह सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। सरयू घाट पर मेले का नजारा था पूरी तरह से सरयू घाट के आसपास का मैदान खचाखच भरा हुआ था। दूरदराज से आई तमाम दुकानें लगी थी। लोग खरीदारी भी कर रहे थे वही सरयू पुल के दोनों तरफ स्थित घाटों पर शाम तक हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। सरयू घाट पर श्रद्धालुओं के लिए कोई भी सुविधा पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं की गई थी। नदी के भीतर केवल बैरिकेडिंग करके मेले को संपन्न करा लिया गया। यहां तक कि इतने बड़े मेले में पुलिस का एक भी कर्मचारी दिन में 9 बजे तक दिखाई नहीं दिया। भगवान भरोसे मेला संपन्न हो गया। मेले के मद्देनजर सरयू पुल एवं आसपास घंटों तक वाहनों का जाम लगा रहा। मगर पुलिस को जाम की भनक तक नहीं लगी और मेला संपन्न कराने के लिए पुलिस की तैनाती ही नहीं की गई। सूचना मिलने के बाद उप जिलाधिकारी हीरालाल सरयू घाट पहुंचे और घाट पर करीब 1 घंटे तक बैठकर शांतिपूर्ण मेला संपन्न कराया।


”go"