गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

मां के साथ सो रही मासूम रहस्यमय तरीके से लापता,मचा हड़कंप

 -वन विभाग की टीम जांच में जुटी, तेंदुए के पाये गये पदचिन्ह

maasoom-rahasyamay-tareeke-se-laapata


कर्नलगंज-गोण्डा। तहसील के परसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी मां के साथ छत पर सो रही एक नौ माह की मासूम बच्ची रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। कुछ देर बाद जब मां की नींद टूटी तो बच्ची को गायब देखकर उसके होश उड़ गए और परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस की डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और साक्ष्य जुटाए। वहीं वन विभाग की जांच में तेंदुए के पदचिन्ह पाए गए हैं। तेंदुए की आहट से गांव में हड़कम्प मच गया है और पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है‌।

       घटना थाना परसपुर क्षेत्र से जुड़ी है। यहां के अभईपुर के मजरा मेहरबानपुरवा के रहने वाले सीताराम गौतम के मुताबिक शनिवार की रात परिवार के लोग घर पर सो रहे थे। बहू अपनी नौ महीने की बेटी सगुन के साथ छत पर सो रही थी। रात में सगुन रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। कुछ देर बाद बहू की नींद टूटी तो बेटी को लापता देखकर उसके होश उड़ गए। उसके शोर मचाने पर परिवार व गांव के लोग दौड़े और घटना की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज डॉक्टर उमेश्वर प्रभात सिंह, थानाध्यक्ष दिनेश सिंह, वन दारोगा डीएन सिंह व वन सुरक्षा प्रहरी राजेन्द्र मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल की। लापता बच्ची की तलाश के लिए पुलिस की डॉग स्क्वायड व फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में जुट गई। ग्रामीणों ने तेंदुए द्वारा बच्ची को उठा से जाने की आशंका जताई है‌। वन विभाग की टीम को भी जांच में तेंदुए के पदचिन्ह मिले हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने तेंदुए के पदचिन्ह मिलने की पुष्टि की है। वहीं तेंदुए की आहट से गांव में हड़कम्प मच गया है और पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है‌।


No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"