गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-विश्व फार्मासिस्ट दिवस के मौके पर वृद्धाश्रम में बांटा फल,मिठाई व खाद्य सामग्री

 

va-khaady-saamagree

गोण्डा। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर फार्मेसी एण्ड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुमित मोदनवाल की अध्यक्षता में वृद्धाश्रम में फल,मिठाई व खाद्य सामग्री वितरण व टाउन हॉल में संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि ड्रग इंस्पेक्टर गोण्डा रज़िया बानो,विशिष्ट अतिथि फार्मेसी एण्ड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश संगठन मंत्री नौशाद खान व राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रभाकर पाण्डेय मौजूद रहे।मुख्य अतिथि रज़िया बानो ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है। उन्होंने संगठन के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को इसी तरह ऐसे लोगों की मदद करनी चाहिए। प्रदेश संगठन मंत्री नौशाद खान ने बताया कि हर साल 25 सितंबर को  विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य दुनिया भर के सभी फार्मासिस्ट को धन्यवाद देना एवं लोगों के बीच उनके कार्यों को उजागर करना है।साथ ही उन्हें बताना कि वह हमारे जीवन को स्वस्थ रखने के लिए एवं अनेक बीमारी को दूर करने के लिए उनका कितना महत्व है।राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रभाकर पांडे ने बताया कि कोविड-19 में जिस प्रकार से फार्मासिस्टों ने लोगों की सेवा किया उसको देखते हुए विश्व पटल पर फार्मेसिस्ट को सरकार द्वारा सम्मानित करना चाहिए।  ज्यादा से ज्यादा मात्रा में फार्मासिस्ट की भर्ती स्वास्थ्य केंद्रों पर होनी चाहिए। इस मौके पर डीपीए जिलाध्यक्ष सालिकराम त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शहजाद अली, ज़िला उपाध्यक्ष वैभव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष निरंजन सैनी, मीडिया प्रभारी सुधांशु मिश्रा, सुजीत गुप्ता, ज़िला महासचिव संदीप यादव, निरंकार शुक्ला, सोनू पाण्डेय, अजय गुप्ता, प्रभात कनौजिया, बृजेश यादव, त्रिभुवन वर्मा, रोशन लाल,  राम बाबू राम सहित सैकड़ों फार्मासिस्ट मौजूद रहे।

”go"