गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-सरयू नहर में विभाग के द्वारा पुनः छोड़ा गया पानी, किसानों की फसलें हुई जलमग्न

huee-jalamagn


 गोण्डा। किसानों के लिए बेहतर सिंचाई सुविधा के लिए बनाई गई सरयू नहर परियोजना अब किसानों के लिए अभिशाप साबित हो रही है। नहर परियोजना पूरी तरीके से पूर्ण न होने पर जहां किसानों को उसका समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है, वही आधे अधूरे नहर में पानी छोड़े जाने से किसानों की फसलें भी जलमग्न हो रही है। बताते चलें कि सरयू नहर परियोजना प्रथम का संचालन सिंचाई विभाग गोंडा के द्वारा किया जा रहा है, लेकिन विगत कई माह से सरयू नहर की साफ सफाई ना होने व आधे अधूरे काम की वजह से नहर परियोजना अपने मूल उद्देश्यों से भटक चुकी है, रही सही कसर अधिकारियों के द्वारा आधे अधूरे नहर परियोजना में पानी छोड़ कर किया जा रहा है जिससे जहां बाढ़ प्रभावित किसानों की पूरी तरह से कमर टूट रही है, वहीं मरम्मत कार्य में लगे ठेकेदारों को भी भुगतान न किए जाने से उनका भी सरयू नहर परियोजना से मोहभंग हो रहा है। वास्तव में यह परियोजना जहां किसानों के लिए अभिशाप साबित हो रही है वही अधिकारी मलाई काटने में व्यस्त है। क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के बीच आज एक बार फिर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के द्वारा सरयू नहर परियोजना के आधी अधूरी नहर में पानी छोड़ कर किसानों की कमर एक बार फिर छोड़ दी है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी जहां इस मामले में उदासीन बने हुए हैं वहीं शासन की मंशा भी फेल होती दिखाई पड़ रही है।


”go"