गोण्डा। तीन दिनों से चल रही तेज हवाओं के बीच बुधवार की देर रात से शुरू हुई बारिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही। जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। जिलाधिकारी गोण्डा ने लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कल दिनांक 17 सितम्बर 2021 को जनपद के समस्त प्राथमिक/उच्चप्राथमिक/परिषदीय विद्यालय/गैरसरकारी विद्यालय बंद रहने का आदेश जारी किया हैं।
अति आवश्यक सूचना
लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कल दिनांक 17 सितंबर 2021 को जनपद के समस्त प्राथमिक/उच्च प्राथमिक/परिषदीय विद्यालय/गैर सरकारी विद्यालय बंद रहेंगे।


