गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

एक फीडर के सहारे की जा रही आपूर्ति,उपभोक्ता हो रहे परेशान

 
ek-feeder-ke-sahare-ke-ja-rahe-aaporti-upabhokta-pareshan

गोण्डा। जनपद के विकासखंड रुपईडीह स्थित विद्युत उपकेंद्र आर्य नगर में अधिकारियों व कर्मचारियों की उदासीनता के चलते एक ही फीडर पर 2 फीडर का चलाया जा रहा काम उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। प्रकरण विकासखंड रुपईडीह के विद्युत उपकेंद्र आर्य नगर से जुड़ा है जहां कोचवा फीडर करीब 1 माह से खराब होने के चलते एक फीडर के सहारे दो फीडर को जोड़कर विद्युत आपूर्ति की जा रही है कर्मचारियों द्वारा कोचवा फीडर खराब होने के चलते गोपाल बाग फीडर पर जोड़कर विद्युत आपूर्ति की जा रही है लेकिन लोड अधिक होने की वजह से आए दिन दोनों फीडरों के उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों की उदासीनता के चलते इसमें कोई सुधार नहीं हो रहा है जिसका खामियाजा उपभोक्ता भुगत रहे हैं जिन्हें उमस भरी गर्मी से दो-चार होना पड़ रहा है।  इस संबंध में बिजली उपभोक्ता संतोष सोनी, पंकज कुमार शुक्ला, जयप्रकाश मिश्र व  सत्य शिव मिश्र द्वारा बताया गया की हम लोगों को बिजली की आंख मिचैली के कारण काफी असुविधा हो रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है इसमें किसी भी प्रकार का सुधार नहीं हो रहा है और लोग आजिज आ चुके हैं। इस समस्या के संबंध में जे ई वी के प्रजापति ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है जल्द ही फीडर सही करा कर विद्युत आपूर्ति सुचारू की जाएगी।



”go"