गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा- पूर्व सांसद और सदर विधायक को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक निकला, पुलिस जांच मे मानसिक रूप से विक्षप्त

 


गोण्डा। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह व उनके विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। फोन कर धमकी देने वाले युवक की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले संदीप शर्मा के रूप में हुई है। विधायक के प्रतिनिधि अजय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

         भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सांसद, भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह व उनके बेटे जो भाजपा से गोंडा सदर विधानसभा से विधायक हैं। दोनों को जान से मारने की धमकी मिली है।

       दरअसल, दो दिन पहले राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले संदीप ने विधायक प्रतीक भूषण सिंह को उनके फोन पर काल कर जान से मारने की धमकी दी। फोन पर धमकी देने वाले युवक ने विधायक से कहा कि तुम्हें और तुम्हारे पिता दोनों को जान से मारकर खत्म करने का इंतजाम हो चुका है, खुद को बचा पाओ तो बचा लो। बस इतना कहने के बाद दूसरी तरफ से फोन काट दिया गया।

           भाजपा विधायक प्रतीक भूषण ने तत्काल इसकी सूचना गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को दूरभाष पर दी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की और जिस नंबर से धमकी आया था उसे ट्रेस किया तो पता चला कि मोबाइल नंबर संदीप शर्मा पुत्र दयाराम शर्मा के नाम पर रजिस्टर है। वह मकान नंबर 239 मांडावार वार्ड नंबर 6 माजरी भंडा जिला अलवर राजस्थान का रहने वाला है। क्योंकि धमकी पूर्व सांसद व हाई प्रोफाइल चेहरे बृज भूषण शरण सिंह और उनके विधायक बेटे प्रतीक भूषण को मिली है।

       पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए अन्तर्राष्ट्रीय गिरोहों, अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों की भी काल डिटेल खंगाल रही है। इसके साथ ही गोंडा पुलिस की एक टीम राजस्थान के अलवर जिले के लिए भी निकल चुकी है, जहां से धमकी देने वाले युवक संदीप शर्मा की गिरफ्तारी की जा सके।

        पूरे मामले पर जानकारी देते हुए सीओ सिटी आनंद कुमार राय ने बताया कि गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह के प्रतिनिधि अजय सिंह ने तहरीर देते हुए बताया गया कि एक अंजान नंबर से चंद सेकेंड की काल आई, जिससे सदर विधायक व उनके पिता बृजभूषण शरण सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है। जिस पर नगर कोतवाली में तत्काल मुकदमा दर्ज कराया गया है।

      सर्विलांस की टीम और नगर कोतवाली पुलिस ने नंबर की पहचान कर ली है। उन्होंने यह भी बताया कि गोंडा पुलिस के अलवर पंहुचने पर पता चला कि धमकी देने वाला युवक संदीप शर्मा मानसिक रूप विक्षप्त है। उसका इलाज जयपुर जिले के मेडिकल कॉलेज से चल रहा है। साथ ही यह भी पता चला कि इस युवक ने पहले भी ऐसी घटनाएं की है, उसने गूगल व इंटरनेट से जनप्रतिनिधियों के नंबर निकालकर उनको पहले भी कई बार धमकियां दी हैं और इसकी पुष्टि भी अलवर पुलिस ने की है।

”go"