-रिटायर दरोगा का कोतवाली देहात में कब्जा,,मौजूदा दरोगा किराए पर मकान लेकर रहने को मजबूर
गोण्डा। एक तरफ पुलिसकर्मी किराए पर मकान लेकर किसी तरीके से नौकरी कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे पुलिसकर्मी है जो रिटायर होने के बावजूद कोतवाली व थाने में बने भवन को कब्जा कर रखे हैं। वहीं कुछ सूत्रों द्वारा बताया गया है कि कोतवाली देहात में श्री राम शुक्ला नामक रिटायर्ड दरोगा के साथ कई ऐसे पुलिसकर्मी है जो कोतवाली देहात के भवन को कई वर्षों से कब्जा कर रखे हैं और कोतवाली देहात में तैनात पुलिसकर्मी इधर-उधर किराए पर मकान ढूंढ कर रहने को मजबूर हैं। वही कुछ लोगों का कहना है कि कोतवाली में आने वाले नए दरोगा को विवेचना के बारे में जानकारी देने के साथ साथ मुकदमे में क्या करना है और क्या नहीं उसकी भी सेटिंग गेटिंग कराते हैं जिसको लेकर कोतवाली देहात में तैनात महिला तथा पुरुष कांस्टेबल को इधर-उधर किराए पर मकान लेकर रहना पड़ रहा है।

