गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-अमृत उद्यान में काम कर रहे मजदूरों से मारपीट, बाउंड्री वॉल व ट्री गार्ड तोड़ने का आरोप

 


नवाबगंज-गोण्डा। वृक्षारोपण कार्यक्रम में काम कर रहे मजदूरों को दबंगों ने पीटा। बांउड्री वाल तथा ट्री गार्ड गिराया। प्रधान ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

      थाना क्षेत्र के लोलपुर गांव की प्रधान उर्मिला सिंह ने बताया कि  लोलपुर गांव में हरित क्षेत्र विकसित करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम योजना के अंतर्गत अमृत उद्यान की स्थापना का कार्य चल रहा है। शनिवार को दोपहर करीब 1:30 बजे कार्यस्थल पर काम कर रहे मजदूर राममूरत को गांव के ही राजबहादुर सिंह और उनके बेटे शुभम सिंह तथा शिवम् सिंह ने रोक लिया।आरोप है कि तीनों ने मजदूर के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। कहा कि यदि यहां काम करोगे तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद मजदूर को वहां से भगा दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने अमृत उद्यान के लिए बनाई गई बाउंड्रीवाल तथा लगाए गए ट्री गार्ड को भी गिरा कर सरकारी काम में बाधा उत्पन्न किया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि प्रधान की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

”go"