-प्रबधंक संध ने बैठक कर स्थापना दिवस को सफल बनाने की बनायी गई रणनीतेि।
गोंडा 11 जून। उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक फाउंडेशन जनपद गोंडा की एक महत्वपूर्ण बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के स्थापना दिवस समारोह तथा निजी विद्यालयों के संचालन में आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक एस.पी. गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक फाउंडेशन का स्थापना दिवस 23 जून 2026 को मनाया जाएगा। उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।
जिलाध्यक्ष नवीन कुमार मिश्रा ने कहा कि निजी विद्यालयों के संचालन में अनेक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इन समस्याओं के समाधान हेतु 18 जून 2026 को जिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में नए विद्यालयों की मान्यता प्रक्रिया में स्थिरता, यू-डायस संबंधी सुधार कार्य विद्यालयों को सौंपने तथा आरटीई के अंतर्गत मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि में वृद्धि की मांग प्रमुख रूप से शामिल होगी।
मुख्य संरक्षक राजकुमार जायसवाल ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि एकता में ही शक्ति निहित है। उन्होंने जनपद के सभी ब्लॉकों के विद्यालय प्रबंधकों को संगठन से जुड़ने का आह्वान किया, जिससे समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास किए जा सकें।
जिला उपाध्यक्ष खेमचंद ने निजी विद्यालयों को घरेलू दर पर विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठाई। वहीं जिला महामंत्री ईश्वर गुप्त ने कहा कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में निजी विद्यालयों का लगभग 70 प्रतिशत योगदान है, इसलिए सरकार को इनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
जिला संरक्षक अशोक कुमार तिवारी ने अपार आईडी एवं पैन नंबर से संबंधित जटिलताओं को सरल बनाने की मांग करते हुए कहा कि आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र संबंधी समस्याओं के कारण विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने में कठिनाइयां आ रही हैं, जिसके लिए विद्यालयों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
बैठक में हनुमान प्रसाद जोशी, ऐश्वर्य प्रियदर्शी गुप्त, नीलम प्रकाश पाठक, काशी प्रसाद ओझा, अमित वर्मा, परवेज आलम, पंकज भारती, कृष्ण मोहन मिश्रा, अनुराग अग्निहोत्री, सुनील मिश्रा, मुफीद अहमद, मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों के अनेक प्रबंधक उपस्थित रहे। गोंडा। उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक फाउंडेशन जनपद गोंडा की एक महत्वपूर्ण बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के स्थापना दिवस समारोह तथा निजी विद्यालयों के संचालन में आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक एस.पी. गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक फाउंडेशन का स्थापना दिवस 23 जून 2026 को मनाया जाएगा। उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।
जिलाध्यक्ष नवीन कुमार मिश्रा ने कहा कि निजी विद्यालयों के संचालन में अनेक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इन समस्याओं के समाधान हेतु 18 जून 2026 को जिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में नए विद्यालयों की मान्यता प्रक्रिया में स्थिरता, यू-डायस संबंधी सुधार कार्य विद्यालयों को सौंपने तथा आरटीई के अंतर्गत मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि में वृद्धि की मांग प्रमुख रूप से शामिल होगी।
मुख्य संरक्षक राजकुमार जायसवाल ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि एकता में ही शक्ति निहित है। उन्होंने जनपद के सभी ब्लॉकों के विद्यालय प्रबंधकों को संगठन से जुड़ने का आह्वान किया, जिससे समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास किए जा सकें।
जिला उपाध्यक्ष खेमचंद ने निजी विद्यालयों को घरेलू दर पर विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठाई। वहीं जिला महामंत्री ईश्वर गुप्त ने कहा कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में निजी विद्यालयों का लगभग 70 प्रतिशत योगदान है, इसलिए सरकार को इनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
बैठक में हनुमान प्रसाद जोशी, ऐश्वर्य प्रियदर्शी गुप्त, नीलम प्रकाश पाठक, काशी प्रसाद ओझा, अमित वर्मा, परवेज आलम, पंकज भारती, कृष्ण मोहन मिश्रा, अनुराग अग्निहोत्री, सुनील मिश्रा, मुफीद अहमद, मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों के अनेक प्रबंधक उपस्थित रहे।