कर्नलगंज-गोण्डा। जनपद के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत गोण्डा-लखनऊ राजमार्ग स्थित ग्राम कोंचा कासिमपुर के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार महिला हुई गंभीर रूप से घायल हो गयी। हेल्मेट की वजह से बाईक चालक बचा सुरक्षित उसे आई मामूली चोटे । सूत्रो के अनुसार बाईक सवार एक व्यक्ति एक महिला के साथ गोण्डा की तरफ जा रहा था इसी दौरान गोण्डा लखनऊ राजमार्ग स्थित कोंचा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों बाइक से नीचे गिर गये जिससे दुर्घटना में बाइक सवार महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसे इलाज हेतु गोण्डा भेजवाया गया। बाइक सवार दोनों लोग जनपद बाराबंकी के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

