गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर दुघर्टना करने के 2 आरोपी अभियुक्तों को करनैलगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

 


गोण्डा। थाना कोतवाली कर्नलगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 343/2026 धारा 125(ए), 125(बी), 105, 324(4) बीएनएस से संबंधित वांछित 2 आरोपी अभियुक्तों- 1. मो0 शोएब 2. मो0 आबिद को पावर हाउस के आगे नहर पुलिया, करनैलगंज-चौरी चौराहा हाईवे मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। 

         मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 10/11.6.2026 को थाना कर्नलगंज क्षेत्रान्तर्गत गोण्डा-लखनऊ मार्ग पर नरायनपुर मांझा के निकट एक अत्यंत दुःखद सड़क दुर्घटना की घटना प्रकाश में आयी थी। प्राप्त तहरीर के अनुसार प्रारम्भ में एक अज्ञात वाहन द्वारा मोटरसाइकिल सवार संजय कुमार तिवारी को टक्कर मार दी गई थी, जिसके उपरान्त स्थानीय लोग एवं राहगीर उनकी सहायता हेतु मौके पर एकत्रित हुए थे। इसी दौरान चार पहिया वाहन पर सवार दो व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से तेज एवं लापरवाहीपूर्ण ढंग से वाहन चलाते हुए मौके पर मौजूद व्यक्तियों को टक्कर मार दी गई, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कर्नलगंज भेजा गया। उपचार के दौरान गुलशन चौहान, संजय कुमार तिवारी, हसन मोहम्मद तथा मोहम्मद शाकिर उर्फ इम्तियाज को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया था। गंभीर रूप से घायल अंशुमान को उच्च चिकित्सा केन्द्र रेफर किया गया, जिनकी उपचार हेतु ले जाते समय मृत्यु हो गई। अन्य घायलों का उपचार कराया गया। जिसमें आज दिनांक 12.6.2026 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा घटना कारित करने के 2 आरोपी अभियुक्तों- 1. मो0 शोएब पुत्र मो0 सगीर, निवासी मोहल्ला कसगरान, कस्बा व थाना कर्नलगंज, जनपद गोण्डा, 2. मो0 आबिद पुत्र मो0 सलीम, निवासी सदर बाजार, कस्बा व थाना कर्नलगंज, जनपद गोण्डा को पावर हाउस के आगे नहर पुलिया, करनैलगंज-चौरी चौराहा हाईवे मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणो के विरूद्ध थाना कोतवाली कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

”go"