गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद दुपट्टे से हत्या की आशंका

Image SEO Friendly

 कर्नलगंज-गोण्डा। नगर के सरकारी शौचालय में मंगलवार दोपहर बाद दिनदहाड़े एक दस वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद उसी के दुपट्टे से उसकी हत्या कर दी गई। हत्यारा मौके से फरार हो गया। थोड़ी देर बाद एक लड़की जब शौच के लिए गई तो उसने लाश को देखकर शोर मचाया। मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नगर की घनी आबादी वाले मोहल्ले सकरौरा पूर्वी में बने नगर पालिका के सरकारी शौचालय में दोपहर बाद उस समय सनसनी फैल गई जब एक दस वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर हत्यारा फरार हो गया। थोड़ी देर बाद जब मोहल्ले की ही दूसरी एक लड़की शौच के लिए गई तो उसने शौचालय में शव देखकर शोर मचाया। तमाम लोग एकत्र हो गए। लोगों ने इसकी सूचना चेयरमैन प्रतिनिधि शमीम अच्छन को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि लड़की के पैर में टेप लगा हुआ तथा उसके कपड़े खुले हुए थे। उसी के दुपट्टे से उसका गला कसा हुआ था। शौचालय के बगल से नाले के रास्ते किसी के भागने के पैरों के निशान थे। शव की शिनाख्त कराई गई तो पता चला कि सकरौरा पूर्वी के निवासी मंजूर अहमद की नातिन इकरा 10 पुत्री इस्तियाक निवासी ग्राम भिम्भापुरवा का शव है। मृतका के नाना मंसूर अहमद ने बताया कि उसके दामाद की मौत हो गई तो करीब 12 वर्ष से उसकी मां अपने बच्चों के साथ अपने पिता मंजूर के घर रह रही है। बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या का कयास लगाया जा रहा है। मौके पर पहुंचे कोतवाल संतोष कुमार सिंह, एसआई शिवशरण गौड़, एसआई अजय कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल ने बताया कि दुष्कर्म की पुष्टि पहले नही की सकती। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला है जिसकी जांच की जा रही है। मौके का निरीक्षण करने अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ मुन्ना उपाध्याय के साथ कई थानाध्यक्ष भी पहुंचे। डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया। तथा अगल बगल के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।

”go"