कर्नलगंज-गोण्डा। जनपद के कर्नलगंज क्षेत्र अन्र्तगत सडक दुर्घटना में एक किसान की मौत। सूचना पर पहुवी पुलिस नें घायल किसान को निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान किसान की मौत हो गयी। मामला कोतवाली करनैलगंज के चैकी बालपुर क्षेत्र के गोण्डा-लखनऊ मार्ग पर सोमवार रात करीब 10 बजे कपुरपुर गांव निवासी भगवान दास दुबे उर्फ राजू (40) अपने खेत से छुट्टा जानवर भगाकर वापस लौट रहे थे। अचानक रोड पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। आस पास के लोगों ने तत्काल बालपुर पुलिस को सूचना दिया। बालपुर चैकी प्रभारी प्रमोद कुमार अग्निहोत्री हमराही जगेश्वर गौड के साथ पहुंचकर निजी वाहन से घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ कुछ देर बाद किसान की मौत हो गई।

