सिर में रूसी यानी डैंड्रफ होना भला किसे पसंद है। फिर भी यह ऐसी आम समस्या है, जिससे पुरुष और महिलाएं दोनों परेशान रहते हैं। कई महंगे प्रोडक्ट ये दावा करते हैं कि उनके इस्तेमाल से रूसी चली जाएगी, लेकिन ये एक बार चली भी जाए, तो फिर लौट आती है। अगर बहुत से शैम्पू इस्तेमाल करने के बाद भी डैंड्रफ कम नहीं ही रहा है, तो इसके लिए कुछ घरेलू उपाय मददगार साबित हो सकते हैं। इन्हीं में से एक है बेकिंग सोडा यानी सोडियम बाइकार्बोनेट। जी हां, बेकिंग सोडे का इस्तेमाल रूसी से निजात पाने में किया जा सकता है। रूसी को कम करने के लिए बेकिंग सोडा क्यों फायदेमंद है, यह इस लेख में विस्तार से बताया गया है। साथ ही इस लेख में यह भी बताया गया है कि डैंड्रफ को कम करने के लिए बेकिंग सोडा किन-किन तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है।
रूसी हटाने के लिए बेकिंग सोडा क्यों फायदेमंद है?
बेकिंग सोडा बालों से रूसी साफ करने में मददगार साबित हो सकता है, लेकिन इस बात के कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं। फिर भी इसमें पाए जाने वाले दो गुण बालों से रूसी की समस्या और लक्षण को कम करने में मदद कर सकते हैं।
एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलोजी इन्फॉर्मेशन) वेबसाइट पर प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, रूसी पैदा करने वाले कारणों में मुख्य कारण एक फंगस भी है जिसे मालसिजिया कहा जाता है । वहीं, बेकिंग सोडा में एंटीफंगल गुण होते हैं, इसलिए यह उस फंगल संक्रमण का इलाज कर सकता है, जो रूसी के लिए जिम्मेदार होती है ।
बेकिंग सोडा के पानी से नहाने से रूसी से पैदा हुई खुजली, जलन व सोरायसिस जैसी समस्या कम हो सकती है ।
अधिक जानकारी आगे है
रूसी हटाने के लिए बेकिंग सोडा का उपयोग –
ऊपर लेख में बताया गया है कि बेकिंग सोडा अपने एंटीफंगल गुणों की मदद से रूसी में राहत प्रदान कर सकता है। कुछ अन्य तत्वों को बेकिंग सोडा के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से इसके प्रभाव को बढ़ाया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे।
1. सेब का सिरका और बेकिंग सोडा
सामग्री :
- 2 चम्मच बेकिंग सोडा
- 2-3 बड़े चम्मच सेब का सिरका
प्रयोग की विधि :
- दोनों सामग्रियों को मिलाएं और इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाएं।
- एक या दो मिनट के लिए मालिश करें।
- अपने बालों को ठंडे पानी से धो लें।
कैसे मदद करता है?
इस लेख में बताया गया है कि बेकिंग सोडा रूसी के लिए कैसे कारगर हो सकता है। अब बात करते हैं सेब के सिरके की। सेब के सिरके को बेकिंग सोडा के साथ इस्तेमाल करके बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं, क्योंकि सेब का सिरका एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है, जो रूसी से पैदा हुई खुजली और जलन को कम कर सकते हैं। साथ ही इसका प्रयोग बैक्टीरिया, यीस्ट इंफेक्शन और फंगस से राहत देता है, जो डैंड्रफ पैदा कर सकते हैं । इसलिए, डैंड्रफ को कम करने के लिए बेकिंग सोडा के साथ सेब के सिरके का प्रयोग फायदेमंद हो सकता है।
2. केवल बेकिंग सोडा
सामग्री :
- 2 चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 कप पानी
प्रयोग की विधि :
- दोनों सामग्री को मिलाएं और इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाएं।
- 15 मिनट तक इसे सिर में लगा रहने दें।
- इसके बाद अपने बालों को ठंडे पानी से धो लें।
कैसे मदद करता है?
घरेलू उपचार के रूप में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल लंंबे समय से किया जा रहा है। वैज्ञानिकों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि तीन फंगल समूहों (यीस्ट, डर्मेटोफाइट्स और मोल्ड्स) के खिलाफ एंटीफंगल गतिविधि दिखाने में सक्षम है ।
बेकिंग सोडा की ये गतिविधि त्वचा और नाखून से जुड़े फंगी इन्फेक्शन में राहत दे सकती है, क्योंकि रूसी एक तरह का त्वचा विकार है, जो फंगल (मालसिजिया) से पैदा होता है। इसलिए, डैंड्रफ को कम करने के लिए बेकिंग सोडा फायदेमंद साबित हो सकता है ।
3. जैतून का तेल और बेकिंग सोडा
सामग्री :
- 1 चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 अंडे की जर्दी
- 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल
प्रयोग की विधि :
- जैतून के तेल को हल्का गर्म करें और इसमें अंडे की जर्दी मिलाएं।
- फिर इस मिश्रण में बेकिंग सोडा पाउडर अच्छी तरह से मिलाएं।
- इस हेयर पैक को स्कैल्प पर लगाएं और इसे लगभग 20 मिनट तक लगा रहने दें।
- इसके बाद गुनगुने पानी से बाल धो लें।
कैसे मदद करता है?
इस पैक में मौजूद जैतून का तेल बालों की जड़ों को नमी प्रदान कर सकता है, जिससे रूसी से कुछ हद तक छुटकारा मिल सकता है। वहीं, दूसरी ओर यह बालों को क्षतिग्रस्त होने से बचा सकता है। बालों को पोषण देने में जैतून का तेल बहुत लाभकारी होता है इसलिए इसे बहुत से हेयर केयर उत्पादों में इस्तेमाल किया जाता है । इस हेयर पैक में मौजूद अंडे की जर्दी आपके बालों को कंडीशन कर सकती है और बालों के विकास को बढ़ावा दे सकती है । इस तरह माना जा सकता है कि रूसी हटाने के लिए बेकिंग सोडा का उपयोग इन दोनों तत्वों के साथ करना लाभकारी हो सकता है।
4. नारियल का तेल और बेकिंग सोडा
सामग्री :
- आधा चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल
- 1 बड़ा चम्मच शहद
प्रयोग की विधि :
- नारियल तेल में बेकिंग सोडा और शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- इस मिश्रण को बालों पर लगाएं।
- 20-30 मिनट इंतजार करें।
- फिर बालों को ठंडे पानी से धो लें।
कैसे मदद करता है?
नारियल का तेल बालों की जड़ों में गहराई तक प्रवेश करता है और क्षतिग्रस्त बालों में प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकता है। यह सिर में सूखेपन और खुजली को भी कम करके मॉइस्चराइज रखने में मदद कर सकता है । शहद एक कंडीशनर के रूप में कार्य करता है और आपके बालों को चमक दे सकता है । डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा के साथ इन दोनों तत्वों का प्रयोग लाभकारी हो सकता है।
5. टी ट्री ऑयल और बेकिंग सोडा
सामग्री :
- 2 चम्मच बेकिंग सोडा
- टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें
- आधा कप पानी
प्रयोग की विधि :
- सभी सामग्री को आपस में मिलाएं।
- इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाएं।
- 15 मिनट के बाद अपने बालों को धो लें।
कैसे मदद करता है?
टी ट्री ऑयल में एंटीफंगल गुण होते हैं, जो रूसी के इलाज में मदद कर सकते हैं। एक अध्ययन में पाया गया है कि 5% टी ट्री ऑयल युक्त शैम्पू रूसी के इलाज में मददगार हो सकता है, क्योंकि उसमें प्लास्मोडियम ओवेल नामक परजीवी के खिलाफ एंटीफंगल गतिविधि पाई जाती है। ये परजीवी सिर में रूसी का कारण बन सकते हैं। इसलिए, माना जा सकता है कि टी ट्री ऑयल, बेकिंग सोडा के साथ मिलकर आपके बालों से रूसी पैदा करने वाले परजीवी को खत्म कर सकता है ।
इस लेख में आपने जाना कि डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा कैसे काम करता है। साथ ही बताया गया है कि कुछ अन्य तत्वों की मदद से कैसे रूसी से छुटकारा पाया जा सकता है। आशा करते हैं कि इन आसान और घरेलू तरीकों की मदद से हमारे पाठक सुंदर बालों का सपना पूरा कर सकेंगे, लेकिन अगर किसी की त्वचा संवेदनशील हो, तो इनमें से कोई भी उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। बेहतर होगा कि उपरोक्त सामग्री को सिर पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। ऐसी ही उपयोगी जानकारी हम के माध्यम से आप तक पहुंचाते रहेंगे। हमारे आर्टिकल पढ़ते रहिए और स्वस्थ व तंदुरुस्त जीवन का आनंद लें।

