तो दोस्तो ! आपको एक कहानी सुनाकर मैं अपनी बात समाप्त करूँगा। हुआ यह कि अंग्रेज भारत छोड़ कर जा चुके थे।
राजे-महाराजों-नवाबों की रियासतों का विलय विभाजित भारत में हो चुका था। इंदिरा गांधी ने इनके लाखों रुपयों के सालाना प्रीवी-पर्सेज भी खत्म कर दिए थे। पर ज़मीदारों-सामन्तों की नकचढ़ी आदतें अभी भी खत्म नहीं हुई थीं।
उन्हीं में से एक राजा साहब थे। उन्होंने सौ सैनिकों की एक सलामी फौज रख छोड़ी थी। पुराने ज़माने की तरह राजा साहब रोज़ सुबह अपने महल के गवाक्ष में उपस्थित होते थे। सेनापति के नेतृत्व में सौ सैनिकों की वह सलामी फौज उन्हें सैल्यूट करते हुए गुज़रती थी। राजा साहब उसकी सलामी लेते थे।
हुआ यह कि राजा साहब को गठिया का रोग हो गया। बहुत इलाज कराया गया पर रोग काबू में नहीं आया। आखिर एक हकीम जी ने परमानेंट और शर्तियाँ इलाज के लिए उन्हें हंसों का मांस खाने की सलाह दी। राजा साहब ने तत्काल अपने सेनापति को तलब किया।
सेनापति ने हाज़िर होकर ‘हुकुम हुज़ूर’ कहा और पाँच सैनिकों को लेकर हंसों का मांस लाने के लिए मानसरोवर की ओर रवाना हो गए।
लम्बा सफर तय करके वे मानसरोवर के पास पहुँच रहे थे तो हंसों ने उन्हें आते देखा तो वे डर के मारे किनारे से हट कर बीच झील में जमा हो गए। सेनापति और उनके पाँचों सैनिक सोचने लगे कि हंसों को कैसे मारा जाए।
झील के बीचोंबीच हंस जमा थे। हंसों की तरह ही श्वेत हिम के टुकड़े भी मानसरोवर के पानी में यहाँ-वहाँ तैर रहे थे। तब एक सैनिक ने कहा–सेनापति जी ! क्यों न हम यहीं से गोली चलाकर दस-पाँच हंसों को मार लें ! तैर कर जाएँ और मरे हुए हंसों को उठा लाएँ !
सेनापति ने कहा-नहीं, नहीं ! यह नादानी ठीक नहीं। मानसरोवर का पानी इतना ठण्डा (यख़) है कि तुम वहाँ तक जिन्दा नहीं पहुँच पाओगे, पहुँच भी गए तो जिन्दा नहीं लौट पाओगे !
दूसरे दिन सेनापति फिर सैनिकों के साथ पहुँचा। किनारे पर तैरते हंसों ने देखा तो वे पहले की तरह ही बीच झील में जाकर जमा हो गए !
तीसरे, चौथे, पाँचवें, छठे दिन भी यही हुआ। तब सातवें दिन सेनापति ने एक तरकीब सोची। वे झील की ओर आते हुए दिखाई दिए तो रोज़ की तरह हंस बीच झील में जमा हो गए। सेनापति सहित पाँचों सैनिक झील के किनारे खड़े हो गए। हंसों ने फिर उन्हें गौर से देखा और आश्चर्य की बात यह हुई कि आज वे झील से किनारे की ओर लौट आए। सेनापति की तरकीबें काम कर गयी थी।
सैनिकों ने हंसों की गर्दन मरोड़ी और उन्हें बोरों में भर लिया !
दोस्तो ! कहानी तो खत्म हो गई। लेकिन आप मन ही मन सोच रहे होंगे कि यह हुआ कैसे ? तो दोस्तो ! यह हुआ ऐसे कि आज वे सैनिक सेनापति की तरकीब के मुताबिक साधुओं के वेश में आए थे और हंस छले गए थे !...
(‘महफ़िल’ से)
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।