गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6 हज़ार से अधिक पदों पर निकलेगी शिक्षक भर्ती , इस दिन जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

shikshak-bhartee


देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में जल्द ही शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इस संबंध में शिक्षा मंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में हुई 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ हुई एक अहम बैठक के दौरान निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि सभी संस्थान शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा करने के लिए मिशन मोड में काम करना चाहिए। इसके तहत सभी विश्वविद्यालय आरक्षित वर्गों के रिक्त पड़े टीचिंग पदों को भरने के लिए अगले सप्ताह विज्ञापन जारी करें। उन्होंने आगे कहा कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया की शुरुआत की जाए। इसके साथ ही उन्होंने सभी संस्थानों को संबंधित विज्ञापन जारी करने के लिए 6 सितंबर से 10 सितंबर के बीच तक का वक्त दिया है।

वहीं मंत्रालय से प्राप्त आकड़ों के अनुसार देश भर के विश्वविद्यालयों में कुल 6229 टीचिंग पद रिक्त हैं। इनमें से 1012 अनुसूचित जाति, 592 अनुसूचित जनजाति, 1767 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), 805 ईडब्ल्यूएस और 350 दिव्यांग श्रेणी के रिक्त हैं। वहीं, शेष जनरल कटेगरी के पद हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय सहित 44 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से 15 यूनिवर्सिटी में स्वीकृत टीचर्स के पदों में से 40% से अधिक रिक्त हैं। इसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय और ओडिशा के केंद्रीय विश्वविद्यालय में शिक्षण पदों पर 70% से अधिक पद खाली हैं।

शिक्षा मंत्री ने इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से कहा वे अपने विश्वविद्यालयों में खेलों को प्रोत्साहित करें, जिससे देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिल सके। साथ ही शिक्षामंत्री ने 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन पर भी चर्चा की। वहीं शैक्षणिक सत्र के संबंध में कहा कि यूनिवर्सिटी जल्द ही परीक्षा और दाखिले की प्रक्रिया पूरी करें।


”go"