गोण्डा। नाली के विवाद को लेकर महिला पर हमलाकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने तीन आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किया है। इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम दलपतपुर के संजू देवी पत्नी विनोद कुमार ने थाने पर दिए गए तहरीर में कहा है कि लगभग तीन सप्ताह पूर्व उसी गांव के छैलू उर्फ जीवनलाल, अमृतलाल व मेवालाल ने नाली के मामले को लेकर भद्दी भद्दी गाली गलौज दे रहे थे विरोध करने पर मूका थप्पड़ लाठी डंडे से मारा पीटा जिससे बाये हाथ में काफी चोटे आई। थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि मारपीट के मामले में तीन आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज किया गया है।

