गोण्डा। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-766/2026, धारा 109(1) बीएनएस से सम्बन्धित 1 आरोपी अभियुक्त- रमनशंकर तिवारी पुत्र विनय शंकर तिवारी निवासी ग्राम सोनी हरलाल पोस्ट बभनी कानूनगो थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक वादी वेद प्रकाश तिवारी पुत्र स्व0 राघवराम तिवारी निवासी ग्राम सोनीहरलाल पोस्ट बभनी कानूनगो थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि 19.8.2026 को वे अपना दुकान बन्द करके घर का सामान लेने अपने भतीजे के साथ पहुचे कि विपक्षीगण जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से हमला कर दिये। जिससे वादी व उनके भतीजे का सर फट गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
आज शुक्रवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान आरोपी अभियुक्त- रमनशंकर तिवारी पुत्र विनय शंकर तिवारी निवासी ग्राम सोनी हरलाल पोस्ट बभनी कानूनगो थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

