गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-प्रधानमंत्री को भेजा पत्र, सोशल मीडिया की अश्लीलता पर रोक की मांग



गोण्डा। सोशल मीडिया पर बढ़ती अश्लीलता, अभद्र भाषा, गाली-गलौज और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री के प्रसार पर रोक लगाने की मांग को लेकर नमो नमो क्रांति संगठन की ओर से प्रधानमंत्री को पत्र भेजा गया है। संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई अकाउंट और कंटेंट क्रिएटर खुलेआम अपशब्दों, अश्लीलता और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। इसका सबसे अधिक प्रभाव बच्चों और युवाओं पर पड़ रहा है। ऐसी सामग्री उनके मानसिक विकास, संस्कार और सामाजिक व्यवहार को प्रभावित कर रही है।

पत्र में मांग की गई है कि सोशल मीडिया पर अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों की निगरानी बढ़ाई जाए तथा कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों और पेजों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए। साथ ही बच्चों और युवाओं के लिए सुरक्षित डिजिटल वातावरण उपलब्ध कराने और सोशल मीडिया पर शालीन एवं सम्मानजनक संवाद को बढ़ावा देने की मांग की गई।इस पत्र में संगठन के महंत सुनील पुरी और संजय पांडेय समेत अन्य के हस्ताक्षर रहे।

”go"