गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-सरयू महाविद्यालय करनैलगंज व महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज परसपुर में दिखा उत्साह

 


गोण्डा। एनसीसी में प्रवेश को लेकर क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सरयू महाविद्यालय करनैलगंज एवं महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज परसपुर में कुल 96 सीटों के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। सुबह से ही दोनों महाविद्यालयों में युवाओं की भीड़ जुटी रही। 

 भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने पहुंचे युवाओं में देशसेवा, अनुशासन, शारीरिक दक्षता और सैन्य प्रशिक्षण को लेकर उत्साह नजर आया। अभ्यर्थियों ने निर्धारित मानकों के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया। भर्ती प्रक्रिया 48 बटालियन के सीओ सुनील कपूर के निर्देशन में संपन्न हुई। उनके साथ एएसएम अनंगपाल, विपिन नेगी, संजीव सिंह, सर्वजीत सिंह एवं बंटी सिंह ने भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित मानकों और अनुशासन के साथ संपन्न कराया। सरयू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह ने भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण किया और युवाओं की एनसीसी के प्रति बढ़ती रुचि की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, शारीरिक दक्षता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने भर्ती में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया। महाविद्यालय के सीटीओ अमित सिंह ने भी भर्ती प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया तथा व्यवस्थाओं में सहयोग किया। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से भर्ती प्रक्रिया को सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे। 96 सीटों के लिए बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी ने एनसीसी के प्रति बढ़ते आकर्षण और युवाओं में राष्ट्रसेवा के जज्बे को उजागर किया।

”go"