गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-प्राथमिक शिक्षक संघ चुनाव सम्पन्न, दिलीप अध्यक्ष व मंत्री पद पर वैभव निर्वाचित हुए



-समर्थको ने खुशियां जताते हुए बांटी मिठाईयां।

गोण्डा।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इटियाथोक में सम्पन्न हुए चुनाव में ब्लाक अध्यक्ष पद पर दिलीप गुप्ता विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चन्द्र प्रकाश वर्मा को 85 वोट से पराजित किया। दिलीप गुप्ता को 229 एवं चंद्रप्रकाश वर्मा को 144 मत मिले। मंत्री पद के लिए वैभव त्रिपाठी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनोद कुमार तिवारी को 90 मतों से पराजित कर मंत्री पद पर जीत हासिल किया। मंत्री पद के लिए वैभव त्रिपाठी को 230 एवं विनोद कुमार तिवारी को 140 मत मिले। बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई का चुनाव तीसरे वर्ष पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटियाथोक में दोपहर तीन बजे से शुरू हुआ। चुनाव अधिकारी ध्रुव नारायण पांडेय, अवनीश सिंह,हेमंत कुमार पांडेय, जिला प्रचार मंत्री रामगोपाल सिंह व राधेलाल ने बताया कि 408 मतों में से 307 मत पड़े। अध्यक्ष पद पर दिलीप गुप्ता व महामंत्री पद पर वैभव त्रिपाठी निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इसके बाद समर्थकों ने नारेबाजी कर मिठाइयां बांटी। इस दौरान दुर्गा प्रसाद गुप्ता, व्यासजी मिश्र ,कृष्ण कुमार सोनकर, लल्लन मौर्य, पवन यादव, पुष्पेंद्र तिवारी,वीरेंद्र यादव, मनोज यादव,विनोद कुमार, अशोक कुमार सिंह, राधे रमण यादव,विजय चौधरी, भास्कर मिश्र, आनंदघन तिवारी, राजेश तिवारी, पवन कुमार: अशोक कुमार मौर्य राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

”go"