गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-जनता दर्शन में फरियाद लेकर पहुंचे दिव्यांग सहित दो जरूरतमंद परिवारों को मिली राहत

 


-जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच के बाद पात्रता के आधार पर जारी हुआ राशन कार्ड।

गोण्डा । कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के समक्ष दिव्यांग व्यक्ति त्रिवेणी पुत्र शिव बचन, निवासी ग्राम बेसिया चैन, विकासखण्ड पण्डरीकृपाल तथा सामान्य शिकायतकर्ता सरोज कुमारी पत्नी स्वर्गीय पुत्तन, निवासी ग्राम बरबटपुर, विकासखण्ड हलधरमऊ ने उपस्थित होकर अपनी समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के पास राशन कार्ड नहीं है तथा परिवार में कोई कमाने वाला सदस्य भी नहीं है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें परिवार के भरण-पोषण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

     जिलाधिकारी ने दोनों प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि संबंधित परिवारों की पात्रता की जांच कर नियमानुसार राशन कार्ड जारी करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि पात्र पाए जाने पर राशन कार्ड शीघ्र उपलब्ध कराया जाए, ताकि जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

      जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा दोनों परिवारों की पात्रता की जांच की गई। जांच में पात्र पाए जाने के उपरांत नियमानुसार राशन कार्ड जारी किए गए। इसके बाद कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने स्वयं शिकायतकर्ताओं को राशन कार्ड उपलब्ध कराए।

         राशन कार्ड प्राप्त होने पर शिकायतकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन में अपनी समस्या रखने के बाद जिस तत्परता से उनकी शिकायत का निस्तारण किया गया, उससे उन्हें काफी राहत मिली है। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। 

         उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

”go"